मंगलवार, 6 दिसंबर 2016

साहित्यश्री-6//1//दिलीप वर्मा

विधा हाइकु ।
नोट का चोट 
उतरा है लंगोट
बिना सपोट।
मोदी के चाल
किया है बुरा हॉल
मचा बवाल।
नोट है बन्द
बाजार हुवा तंग
विपक्षी दंग।
देश है साथ
लिए हाथ में हाथ
नेता अनाथ।
लम्बी कतार
संग है सरकार
पप्पू बेकार।
पप्पू है फेल
नोट का देख खेल
बोल बे मेल।
माया ममता
कांग्रेस या समता
देखो जनता।
बात तू मान
केजरी परेसान
मोदी महान।
छिड़ी है जंग
जनता देख दंग
नेता के रंग।
गरीब खुश
कुबेर परेसान
नेता हैरान।
अर्जुन एक
कौरव है अनेक
निशाना चेक।
मोदी के मन
निकला काला धन
कुबेर सन्न।
तीर है एक
निशाने पर अनेक
है बिना टेक।
दिलीप खुश
फैसला है अचूक
जनता लूक। 

-दिलीप वर्मा

बुधवार, 16 नवंबर 2016

साहित्यश्री-5//9//-सुनिल शर्मा, खम्हरिया

आजतक खेला किए,जो राष्ट्र के सम्मान से जो सदा कुतरा किए ,माँ की चुनर जीजान से देख तड़पन आज उनकी,है मुझे राहत मिली मुस्कुराई भारती मोदी के इस अभियान से
-सुनिल शर्मा, खम्हरिया

साहित्यश्री-5//8//आशा देशमुख

..घर का भेदी लंका ढाए
अमर वाक्य हर युग में छाए
घर का भेदी लंका ढाए |
स्वारथ जब परवान चढे तब
रिश्ते नाते हैं बेमानी
लोभ घृणा तम दोष मढ़े पर
हर तृष्णा की एक कहानी |
ठूँठ बना दीं नेह टहनियाँ
छल नेअमरित कुंड सुखाए|
अमर वाक्य हर युग में छाए ,घर का भेदी लंका ढाए |
मर्यादा जब जब रोई है
समझो तब तब द्वंद्व उगा है |
मूक बधिर अंधों की नगरी ,
किसको माने कौन सगा है |
पल में सृष्टि बदलने वाले
महासमर को रोक न पाए |
अमर वाक्य हर युग में छाए ,घर का भेदी लंका ढाए|
पृथ्वी का सीना छलनी है
जयचंदों के ही तीरों से ,
सत्य रखे आधार शिला तो
स्तम्भ बनाते शूरवीरों से |
सत्ता की मोहक मूरत से
लालच मद ने होश गवाए |
अमर वाक्य हर युग में छाए ,घर का भेदी लंका ढाए |
**************************
आशा देशमुख
एनटीपीसी जमनीपाली कोरबा
13 .11.2016 रविवार

साहित्यश्री-5//7//देवेन्द्र कुमार ध्रुव (डी आर)

क्या हम जी रहे शुकुन से अपने ही देश में,
हम सबके दिलो में,ऐसे कई सवाल रहे हैं।
हम तो हमेशा चैन अमन की दुआ करते हैं,
अरे कौन हैं जो शांति में,खलल डाल रहे हैं।
हमें दुश्मनो की जरूरत ही क्या है अब ,
जो खुद ही आस्तीन के सांप पाल रहे हैं।
घर के भेदियों की कारस्तानी के कारण,
कामयाब हमारे दुश्मनो के हर चाल रहे हैं।
अरे माना की सरहदों पर जंग आम है,
पर यहाँ आँगन भी लहू से लाल रहे हैं।
यहाँ तो हर चेहरा नकाब से ढका हुआ है,
गीधड़ो के जिस्म में भी शेरो के खाल रहे है।
आज वही हमारे सीने पर गोली दागते है,
जिनकी सलामती के लिए हम ढाल रहे हैं।
आज दुश्मनी की हर हद पार कर गये हैं,
जो दोस्ती जमाने के लिए मिसाल रहे हैं।
मतलब के लिये देशभक्ति की बातें करते हैं,
जो भारत माँ को बेचने वाले दलाल रहे हैं।
मगर ऐसे हालातों के बीच......
धन्य हैं वो नौजवान जो है सरहद पर,
जो देश के लिये जान जोखिम में डाल रहे हैं।
जिन पर माँ के हाथो से लगता है टीका,
सदा ही गर्व से ऊँचे वीरों के भाल रहे हैं।
हर शख्श हमेशा फक्र करता है उनपर,
जो हमारे देश के दुश्मनो के काल रहे हैं।
अपने देश का कर्ज चुकाने हरदम तैयार,
बेमिसाल सीमा पर डटे माँ के लाल रहे हैं।
गर्व करते है माँ बाप बेटे की शहादत पर,
मानों किसी यज्ञ में वो आहुति डाल रहे हैं।
कभी शहीदों के घर वालो से पुछो दोस्तों,
कि वो खुद को ऐसे में,कैसे सम्हाल रहे हैं।

रचना
देवेन्द्र कुमार ध्रुव (डी आर)
फुटहा करम बेलर
जिला गरियाबंद (छ ग)

साहित्यश्री-5//6//चोवा राम वर्मा "बादल"

घर का भेदी लंका ढाये ।
-------------------------------------------------------
घर का भेदी लंका ढाये ।
ऐसा कर उसने क्या पाये ?
लंकाधिपति बन गया विभीषण
अपयश बोझ शीश उठाये ।
नाम हुआ बदनाम यहाँ तक
नाम विभीषण कोई ना रखवाये ।।
घर का भेदी लंका ढाये
ऐसा कर उसने क्या पाये ?
पृथ्वीराज से छल करके
दुश्मन गौरी से जा मिलके ।
द्रोही जयचन्द बना गद्दार
गर्दन गिरा उसका भी कट के ।
जान गया पर राज ना पाये ।
घर का भेदी लंका ढाये ।
ऐसा कर उसने क्या पाये ?
मातृभूमि से जो छल करता
वह कुत्ते की मौत ही मरता ।
इतिहास भरा है पढ़कर देखो
विष बेल कभी ना फलता फूलता ।
गीदड़ कभी ना सिंह को खाये ।
घर का भेदी लंका ढाये ।
ऐसा कर उसने क्या पाये ?
जो ईमान को बेंचा करता
उसका पेट कभी ना भरता ।
श्रापित अश्वस्थामा होकर
मारा मारा फिरता रहता ।
मिलता घाव जो भर ना पाये ।
घर का भेदी लंका ढाये ।
ऐसा कर उसने क्या पाये?
सुनो! जयचंदों शर्म करो
पाप घड़ा ऐसा ना भरो ।
जिस पत्तल में भोजन करते हो
उसमे ही ना छेद करो ।
तेरी मति किसने भरमाये ।
घर का भेदी लंका ढाये ।
ऐसा कर उसने क्या पाये?
रचनाकार(विनीत)----चोवा राम वर्मा "बादल"
हथबंद 9926195747
दिनाँक 12-11--2016

साहित्यश्री-5//5//जीतेन्द्र वर्मा"खैरझिटिया"

घर का भेदी लंका ढाये
-------------------------------------
कुछ नाम दर्ज है,
इतिहास के पन्नों में।
कुछ नाम दर्ज है,
आज के पन्नों में।
जो मिलकर गैरों से,
अपनो का नाम लिखवा दिये,
विनास के पन्नों में।
कोई गौरी से जा मिला,
तो कोई मिल गया गोरों से।
घर की नींव हिल जाती है,
जयचंद जैसै चोरों से।
अधर्म के रथ पर ,
है;सवार आज मानव।
अपनों पर ही करवा रहे हैं,
प्रहार आज मानव।
ऐसे भेदी युगों-युगों तक,
धिक्कारे जाएंगे।
जो खाएगें घर का,
और गुण बाहर का गाएंगे।
पांडवो से मिलकर,
युयुत्सु भी सुख-चैन कहाँ पाया था?
रावण के मौत पर भी,
विभीषण सकुचाया था।
सत्य का साथ देकर भी,
विभीषण बदनामी झेल रहा है।
पर लोग आज बनकर स्वार्थी,
अपनों से ही खेल रहा है।
वो घर ; घर नही,
जहाँ छल-कपट का वास हो।
वहाँ उपजे विभीषण,सुग्रीव,
ऐसे घर का नास हो।
घर को घर बनाकर,
रखने की सौगंध खाये।
घर तुमसे है,तुम घर से हो,
तो घर की ,भेद न बताये।
मानते हो जिसे घर का,
तो उसका भी मानना होगा।
मिलकर रहेंगें सभी,
तभी तो भला होगा।
काश रावण विभीषण पर,
पांव न उठाते।
तो बनकर भेदी घर का,
लंका न ढाते।
भले ढहे अहंकार का घर।
भले ढहे विकार का घर।
कोई भेदिया वहाँ न पनपे,
सलामत रहे बस प्यार का घर।
जीतेन्द्र वर्मा"खैरझिटिया"
बालको(कोरबा)
9981441795

साहित्यश्री-5//4//सुखदेव सिंह अहिलेश्वर"अंजोर"

घर का भेदी लंका ढाये।
सार छंद:--
कोई अपना राह रोकता,मंजिल कैसे जायें?
घर का भेदी लंका ढाये,जीत कहां से पायें?
हुनर भरा अपने भीतर भी,कहिये किसे दिखाये?
खड़ा नही वो अपने पीछे,जिनको हुनर बताये।।
हौसला पस्त पड़ जाता है,मंजिल है खो जाता।
साथ नही मिलता अपनो का,किस्मत है सो जाता।।
खेत मुहानी अपने फोरे,कैसे फसल पकाये?
घर का भेदी लंका ढाये,जीत कहां से पायें?
भरा पड़ा इतिहास हमारा,भेदी जयचन्दो से।
कैसे रण जीते रणवीरा,घर के छलछन्दो से।।
बढ़कर दुश्मन ललकार रहा,हम हांथ बांध बैठे।
चढ़ छानी होरा भून रहा,हम मौन साध बैठे।।
भेद भरम के गढ्ढे गढ़ के,प्रेम नही भरवाये।
घर का भेदी लंका ढाये,जीत कहां से पायें?
अगर न होता घर मे भेदी,विजयी निश्चित होता।
फिर धोखे का दंश न होता,फिर विश्वास न रोता।।
सपने सारे पूरन होते,खिला खिला मन होता।
साहस बरसाता नील गगन,मन अन्तर्मन भिगोता।।
दुष्प्रभाव भेदी का कहिये,सोंच धरे रह जाये।
घर का भेदी लंका ढाये,जीत कहां से पायें?
रचना:--सुखदेव सिंह अहिलेश्वर"अंजोर"
गोरखपुर,कवर्धा
9685216602