शनिवार, 4 मार्च 2017

साहित्यश्री-9//3//सुनिल शर्मा"नील"

"बसंत वापस आया है"
●●●●●●●●●●●●●●●●●●●
अलसाई धरती में उमंग छाया है
ऋतुराज बसन्त वापस आया है
सर्दी सरक करके गायब हुई है
दिनकर के होठों लाली खिली है
धरती ने ओढ़ी पीली चुनर है
कलियों पे झूमे देखो भ्रमर है
विटप आम के बौरों से सजे है
कोयल कूको से पी को भजे है
प्रीत की बयार चले चहुओर है
मिलन को आतुर पोर-पोर है
मौसम में जैसे खुमार छाया है
पुष्पों ने गंध से चमन महकाया है
तितलियाँ झुंडों में मंडराने लगी है
खेतो में सरसों इठलाने लगी है
मोहल्ले में फाग के गीत सुनाते है
प्रेयसी को होली के दिन याद आते है
राधा भी लगाए है मिलन की आस
साँवरिया से मिलादे रे पावन मधुमास!2
●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●
सुनिल शर्मा"नील"
थानखम्हरिया(छत्तीसगढ़)
7828927284
06/02/2017

साहित्यश्री-9//2//जीतेंद्र वर्मा"खैरझिटिया"

मन मोहे मधुमास
----------------------------
पीपल पत्ते मंद पवन में,
उड़ रहे हैं फुर्र फुर्र।
आम लदे हैं बौरो से,
देखे लोग घूर घूर।
कूक कोयल की,
मदहोश कर जाये।
पात हिलाकर पवन,
बंसी खूब बजाये।
चंहुओर फिजा में,
रची हुई है रास।
मन मोहे मधुमास।
बगियन बीच बहार है।
फूले फूल हजार है।
तितली भौंरा मस्ती में झूमे,
धरा किये सृंगार है।
टेसू के लाल फूल,
खींचे फागुन की ओर।
ढोल,नगाड़े,मादर,झाँझ,
और फाग धुन की ओर।
लगे खास,जगाये आस।
फूलकर लाल पलास।
मन मोहे मधुमास।
मंद पवन दे,धीमी लहर,
नाचे नदी तलाब।
पांव उठाये नदी किनारे,
बगुला बुने ख्वाब।
तट के वट,मुखड़ा अपने,
देख रहे हैं जल में।
फूलो की महक,
चिड़ियों की चहक,
लुभाये पल पल में।
पेड़ गिराकर पत्ते,
ओढ़े नया लिबास।
मन मोहे मधुमास।
सरसो पीली।
अलसी नीली।
चना गेंहूँ,
रंग रंगीली।
नाचे अरहर,
गाये मसूर।
मटर गोभी,
निकले भरपूर।
बयार बजाये गीत,
नाचे इमली,बेल,बेर सारी।
आये है बसंत,
खुशी लेकर ढेर सारी।
सजे सुर्ख लाल में,
सेंम्हर छुए आकास।
मन मोहे मधुमास।
जीतेंद्र वर्मा"खैरझिटिया"
बालको(कोरबा)
9981441795

साहित्यश्री-9//1//सुखदेव सिंह अहिलेश्वर "अंजोर"

विषय:-मधुमास
विधा:-सरसी छंद
दुल्हन जैसी सजी धरा है,गगन सजा है खास।
स्वागत की बेला है नूतन,नया नया अहसास।
झूम रही है मन की डाली,जैसे हुयी प्रभात।
चिड़ियों की कलरव को सुनकर,जाग उठा हो रात।
तरुवर महक रहे हैं देखो,छाया नया उमंग।
नव रंगो से शोभित काया,बदल गया है ढंग।
कोयल कूक रही डाली पर,है मदमस्त बयार।
फूल हुयी आह्लादित सुनकर,भौंरो की गूँजार।
सिमट रही है तृप्त लतायें,मन तरुवर के संग।
नव जीवन की चाह बढ़ी है,चढ़ा प्रेम का रंग।
फूट रहे हैं रस की धारा,सराबोर हर आस।
नीरसता की भाव मिटाने,आया है मधुमास।
दूर पहाड़ों मे फिर जागा,परदेशी का प्यार।
सरहद को भी याद आ रहा,अपना घर परिवार।
यादों ने फिर करवट ली है,जागे हैं अरमान।
जीवन की उपहार समेटे,आया है मेहमान।
रचना:-सुखदेव सिंह अहिलेश्वर "अंजोर"
शिक्षक (पं.) गोरखपुर,कवर्धा
9685216602
28/02/2017

शनिवार, 11 फ़रवरी 2017

साहित्यश्री-8//5//सुखदेव सिंह अहिलेश्वर"अंजोर"

विषय:-ठिठुरन
विधा:- नवगीत
बात बाकी रह गयी ठिठुरन भरी उस रात की।
चल रही ठंडी हवा थी
हौसलों को तोड़ने।
जिन्दगी भी डट गयी थी,
साहसों को जोड़ने।
टूट पड़ना था उसे अब डर कहां थी मात की।
जिन्दगी कँप जग रही थी,
आसमाँ के छांव मे।
कोशिशें ठिठुरी पड़ी थी,
क्या शहर क्या गांव मे।
कौन जिम्मेवार था उस दुख भरी हालात की।
कौन समझाता रहा है?
मूल्य उसको वोट का।
कौन दिखलाता रहा है?
घांव उसको चोंट का।
दर्द जाता क्यों नही जैसे दरद हो वात की।
सर्द ठण्डी रात मे जब,
कँप रही थी जिन्दगी।
जुड़ गये थे हांथ समझो,
हो रही थी बंदगी।
हो रहा था भ्रम खुदा को खेद थी इस बात की।
ओज फैले सूर्य की अब,
चहचहाती शोर हो।
तोड़ने जंजीर तम की,
सुनहरी सी भोर हो।
राह तकती जिन्दगी अब इक नई शुरुवात की।
रचना:-सुखदेव सिंह अहिलेश्वर"अंजोर"
गोरखपुर,कवर्धा
9685216602

साहित्यश्री-8//4//श्री एस•एन•बी• साहब रायगढ़

विषय - ठिठुरन
साफ-स्वच्छ 
दूधिया चाँदनी के तले
नंगे बदन
सारी रात
गुजार देते हैं ।
कंपकंपाते
ठिठुरते तन
दूर-दूर तक गूँजती
जिनके दाँतों की कडकडाहट ।
वे बेजुबान
न जाने कितने
रतजगे किए ।
आज कौन ?
महसूस करता है
वह पीड़ा
पूस की
रात की
बर्फ सी जाडा ।
घड़ी दो घड़ी
अपनी तपती हाँथों को
जाडे के उस
कोने पर रखना
जहाँ गुजर जाती है
उन गरीबों की
उम्र सारी ।
श्री एस•एन•बी• साहब
रायगढ़

साहित्यश्री-8//3//जीतेन्द्र वर्मा"खैरझिटिया"

ठिठुरन
------------------------------------+
सर्द हवाओं की आगोस में,
खेल रही है,ठिठुरन।
सब में अपना रंग,
मेल रही है ,ठिठुुरन।
सूरज की किरणों से,
कराती है यारी।
खाने को कहती है,
गर्म चीज सारी।
कभी कहती है,
गर्म अंगारो के समीप बैठ जाओ।
तो कभी कहती है,
गर्म कपड़ो में ही ऐंठ जाओ।
ठंडी-ठंडी चीजो से लड़ाती है वो।
बिस्तर से बार- बार जगाती है वो।
पिलाती है गर्म पानी,
खिलाती है गर्म खाना।
थोड़े खफा है उनसे,
दादा-दादी,नानी-नाना।
आई है हर घर,
फलों सब्जियों का अम्बार लेकर।
सर्द हवाओ में,
अपना प्यार लेकर।
ठंडी हवा साँस उनकी।
ओस की बूंद लिबास उनकी।
धुंध-कोहरे,झिलमिल रौशनी,
घटती-बढ़ती आस उनकी।
पीली सरसो के फूलों से,
खेलती है ठिठुरन।
रबी फसलों में रंग,
मेलती है ठिठुरन।
झूलती है,बेर इमली,
के फलो के साथ।
उड़ती है पंछियों सी,
गाती है झरनो की
कल-कलो के साथ।
पौष में बढ़ जाती है,
हर सुबह-शाम और रात को।
मांघ में कहना चाहती है,
अपनी बची हर बात को।
उधर ससुराल सजने लगी है,
आम के बौरों से।
गुंजार है बगिया,
कोयली और भौरों से।
बारात लेकर ;बसन्ती हवा आई है,
संवारकर घर बन को।
डोली में बिठाकर,
ले जाने ठिठुरन को।।
जीतेन्द्र वर्मा"खैरझिटिया"
बालको(कोरबा)
9981441795

साहित्यश्री-8/2//ज्ञानु'दास' मानिकपुरी

विषय-ठिठुरन
विधा-गीत
वो ठिठुरन और वो राते
-चलते सर्द हवाओं का झोंका,
जख्म देते नंगे बदन को।
कौन समझा इस दर्द को,
व्यथा नंगे पाँव छिले अंतर्मन को।
वो कलियां और वो कांटे
-हौसला पस्त हो जाता,
साहस भी थरथरा जाता।
होता टीस दिलको बहुत,
आँखे भी भरभरा जाता।
वो सिसकन और वो बातें
-ठंडी हवाओं को लपेटें ,
बदन पर चला जा रहा हूँ।
जिंदगी संवर जाये शायद,
जिंदगी को आईना दिखा रहा हूँ।
वो अड़चन और वो हालातें
-मौसम की मार कहू या,
किस्मत की मार कहू।
बिखर जाता हैं सपने या,
या अनजान सरकार(खुदा) कहू।
वो धड़कन और वो शांसे
वो ठिठुरन और वो रातें।
ज्ञानु'दास' मानिकपुरी
चंदेनी कवर्धा( छ.ग.)

साहित्यश्री-8/1/आशा देशमुख

विषय .....ठिठुरन
विधा ..नवगीत
.............................................
राह में ठिठुरन दिखी तो
याद आई वो कहानी |
पूस की इक रात थी
हल्कू गया था खेत में
तन समूचा सुन्न था पर
कर्ज केवल चेत में |
आस कम्बल पर टिकी थी
आसरा बस था किसानी |
बेधड़क चलती हवाएँ
बर्फ की चादर लिए ,
कर्ज ही केवल महाजन
शीत ने उसको दिए ,
मार सर्दी की पड़ी
दुबकी रही बेबस जवानी |
क्यों कहर ढाते रहे तुम
शीत अपने राज में ,
आग पल में राख होती
बर्फ बैठी छाज में ,
क्रूर सा चेहरा लिए
हँसती रही केवल हिमानी |
कौन जीता कौन हारा
हौसले के जंग में ,
खेत पर मिट्टी गिराकर
श्वास दौड़ी अंग में ,
हो गए आजाद बादल
पत्थरों को सौप पानी |
राह में ठिठुरन दिखी तो
याद आई वो कहानी |
***************************
आशा देशमुख
एनटीपीसी जमनीपाली कोरबा
29 .1.2017 रविवार

रविवार, 15 जनवरी 2017

//साहित्य श्री 7 का परिणाम //


साहित्य श्री-7 विषय-‘आतंकवाद को खत्म करे‘ पर कुल 7 रचनायें प्राप्त हुई । इस ज्वलंत विषय पर रचनाकारों ने सुंदर प्रस्तुती दी । इस आयोजन के निर्णायक का दायित्व श्री मनोज श्रीवास्तव को दिया गया । उनके अनुसार संख्या के आधार पर केवल एक विजेता घोषित किया गया -

प्रथम विजेता- श्री जीतेन्द्र वर्मा ‘खैरझिटिया‘ रहा ।

श्री वर्माजी को छत्तीसगढ़ी साहित्य मंच की ओर से हार्दिक बधाई


रविवार, 1 जनवरी 2017

साहित्यश्री-7//7//गोपाल चन्द्र मुखर्जी

आतंकवाद को खतम करें ***
***
आतंकि हमला सुनते ही 
दिल का दहसत बडथे,
आतंकि और कऊनौ नइ हवै
देस के ही टुरामन होथे!
कैसन निरदय होथे ओ मन
करथे निहथ्था मनखे हनन!
कावर भुलथे ओ मन
जेला मारथस ओ तोरेच भाइ बहन।
वीर नइ होथे ओ मन
अब्बड डरपोक होथे,
आपन परान बचाये खातिर
लुकाये लुकाये फिरथे!
कावर अईसन करथस गा?
जान, सब मनखे तोर जैसा,
उमन के भी पिरा होथे गा
जब तयै करथस हमला।
छोड दे ये राह ला
बनाले भाई चारा,
सब मनखे एक समान ला
सब में वसे होवय राम लला।
आतंकि नित ला छोड कर
आकर हाथ में हाथ मिला
अमन चैन का सनदेस देकर
देस ला आगु बाढा ।
बीर होथस तो आ जा
सिमान्त पर कर दे चौका,
बहारी दुसमनो को
छुडा दे छक्का पंजा।
यह देस तोर मोर सबला -
कौन ले लेथस बदला?
भुल जा विदेसिओ का मंतर ला
अपन सुध चित ला जगा॥
****
( गोपाल चन्द्र मुखर्जी )
######

साहित्यश्री-7//6//आशा देशमुख

विषय ...आतंकवाद को खत्म करें
विधा ...नवगीत
छोड़ दो आतंक अब ये पाठ हो इतिहास का |
कब तलक घरती सनेगी
रक्त की बौछार से ,
बंद हैं सब नेह गलियाँ
नफरतों के वार से ,
शून्य छल औ बैर हो ऐसा गणित हो हास का |
अर्थ के उन्माद से तन
धर्म का घायल हुआ,
इत बिलखती प्रार्थना तो
उत तड़पती है दुआ ,
खोज लें विज्ञान में हम एक अणु उल्लास का |
शत्रुता की खाइयाँ तो
और भी गहरी हुईँ,
राज केवल राज है पर
नीतियाँ बहरी हुईं ,
मन पटल भूगोल में नक्शा बने विश्वास का |
बैर सारे भूलकर अब
प्रीत का आगाज हो ,
एकता सदभावना की ,
सुरमयी आवाज हो ,
अब चमन महका रहे मन गीत हो मधुमास का |
छोड़ दो आतंक अब ये पाठ हो इहिहास का |
***************************
आशा देशमुख
एनटीपीसी जमनीपाली कोरबा

साहित्यश्री-7//5//ज्ञानु'दास' मानिकपुरी

क्यों न हम सब एक साथ खड़े हो।
क्या हो गया हैं इंसान को
जो इंसानियत के दुश्मन बन बैठे हैं।
मुहब्बत के जगह नफरत हैं दिलमें
जो अमन,चैन ओ सुकून खो बैठे हैं।
मिटादे उनको जो जिहाद के नाम अड़े हो।
इंसान होकर क्यों शैतान हो रहा
लोभ में आकर क्यों ईमान खो रहा।
क्यों भूल रहा करनी का फल मिलता है
मिलेंगी मौत गर मौत बो रहा।
क्यों इंसान होकर इंसान से लड़े हो।
दुनिया में कहाँ अब धर्म दीखता है
स्वार्थ में भी यहाँ कर्म बिकता हैं।
मिला है जीवन तो कुछ अच्छा करलें
बार बार कहाँ मानव जन्म मिलता हैं।
मिटादो नफ़रतें जो दिलमें जड़े हो।
बहुत हो चूका बम बारूद का खेल
बहुत हो चूका खून ख़राबा का खेल।
अब भी वक़्त हे लौट आओ वरना देखोगें
शिवताण्डव,कृष्ण का कालिया मर्दन का खेल।
खत्म होगा आतंकवाद जो मेरे मुल्क के पिछे पड़े हो।
क्यों न हम सब एक साथ खड़े हो।
ज्ञानु'दास' मानिकपुरी
चंदेनी कवर्धा 9993240143

मंगलवार, 27 दिसंबर 2016

साहित्यश्री-7//4//चोवा राम "बादल"

विधा---*रोला छंद*
----------------------------------------------------
1
मिटे आतंकवाद ,शांति का ध्वज लहराये ।
निर्दोषों का खून, बहे ना जन घबराये ।
आते सीमा लाँघ, यहाँ आतंकी पाकी।
उनके घर जा मार, भरेंगे ऋण जो बाकी ।
2
बैठे जो जयचंद,देश के भीतर छुपकर ।
देते हैं संताप, खार सा हरदम चुभकर ।
जब तक हैं वो शेष, करेंगे नित बर्बादी।
कंटक हो अब दूर, घटे कुछ तो आबादी।
3
हो गया बहुत पाठ, भूमिका सेना को दो।
उनके दोनों हाथ, खोल रण लड़ने तो दो ।
गरजेगा जब पाक, साफ़ वो हो जायेगा ।
हर्षित होगा विश्व, धरा में सुख छायेगा ।
------------------------------------------------
निवेदक-----चोवा राम "बादल"
हथबंद 26-12-2016

साहित्यश्री-7//3//एस•एन•बी•"साहब"

विषय - "आतंकवाद को खत्म करें"
निर्णायक समिति को सादर प्रणाम
माथे पर कलंक लिए,
लिए तुम फिरते हो ।
माँ भारती से सामना,
करने से तुम डरते हो ।
चेहरा छुपा के तुम,
कत्लेआम करवाते हो ।
जिहाद के नाम पर,
आतंकवादी कहलाते हो ।
सीने में दहकती है चिंगारी,
हर हिन्दुस्तानी के ।
हवा का रूख जो बदला,
फूट पड़ेगी लौ जवानी के ।
मिटा देंगे जड़ से तुझे,
क्यों इन्हें उकसाते हो ?••••
वीर-जवान-शहीदों की गाथा,
तन-मन में रमता जाता है ।
अन्याय के विरुद्ध है लड़ना,
जवान यह गीत गाता जाता है ।
यहाँ हर हृदय में देशभक्ति देख,
तुम क्यों अकुलाते हो ?•••••
निर्दोषों का खून बहाकर,
तुम ताकतवर कहलाते हो ।
सामना जब होती है हमसे,
पीठ दिखाकर भाग जाते हो ।
तेरी क्या औकात है,
क्यों हमें समझाते हो ?•••••
मेरी सेना धूल चटाकर,
सरहद पार करा देगी ।
सिर छुपाने जगह न मिलेगी,
खाक में मिला के रख देगी ।
नफरत का बीज बोकर,
आतंकवादी उपजाते हो ।••••••
हिन्दू-मुस्लिम-सिख-ईसाई,
आपस में सब भाई-भाई ।
अपना मकसद पूरा करने,
मासूमों के सीने में तुमने आग लगाई।
मजहब का नाम देकर,
तुम आपस में लडवाते हो ।•••••
----श्री एस•एन•बी•"साहब"
रायगढ़
छत्तीसगढ़

साहित्यश्री-7//2//राजेश कुमार निषाद

आतंकवाद का खात्मा
देखा था आप सब ने कैसा था मुम्बई का हाल।
जनता थी वहाँ की बेबस मची थी बवाल।
कहाँ से आये थे ये आतंकवादी कर रहे थे अपना राज।
घुस गये थे होटल के अंदर उड़ा दिये थे होटल ताज।
सुख चैन छीन गया था उदास हो गये थे मुम्बई वासी।
जिस पर भरोसा किया वही निकला था अविश्वासी।
कही पर बम फट रहे थे कही पर हो रही थी गोलाबारी।
उस दिन मुम्बई वासी मरे एक दिन आयेगी हमारी बारी।
इन आतंकियों को दूर भगाने आये थे वतन के नवजवान।
कितने आतंकियों को मार गिराया और खुद हो गये कुर्बान।
कई ऐसे बेटे थे जिनका था सिर्फ माँ और बाप।
जो था अपने माँ बाप का भविष्य का आस।
ऐसे घटना फिर कभी हमें न आये याद।
प्रण करते है मिटाकर रख देंगे आतंकवाद।
रचनाकार ÷ राजेश कुमार निषाद
ग्राम चपरीद ( समोदा )
9713872983

साहित्यश्री-7//1//जीतेन्द्र वर्मा"खैरझिटिया"

आतंकवाद का खात्मा
----------------------------------
बिलख रही है,
माँ भारती की आत्मा।
जल्द हो,
आतंकवाद का खात्मा।
उठ रही है धुंवा,
गोला-बारूद की।
लगा रही है जिंदगी,
मौत के सागर में डुबकी।
हो रहे है खंडहर,
कई घर रोज।
जननी दारा रो रही है,
छाती पीट हर रोज।
जल जाये पतंगो की तरह,
जला ऐसा समा...........|
कब तक तिरंगे में,
खून के छीटें पड़ेंगे?
कब हम ऐसे शत्रु के,
हाथ धोकर पीछे पड़ेंगे?
कब मिटेगा इस मुल्क से,
आतंकवाद का नामोनिसान?
आखिर कब तक,मिट्टी भारत की,
होगी लहू लुहान?
करनी होगी हम सबको
जात-पात,उँच-नीच,
और आतंकवाद से रक्षा।
बिलख रही है,
माँ भारती की आत्मा।
जल्द हो,
आतंकवाद का खात्मा।
जीतेन्द्र वर्मा"खैरझिटिया"
बालको(कोरबा)

बुधवार, 14 दिसंबर 2016

//साहित्य श्री 6 का परिणाम//

साहित्य श्री 6 जिसका विषय -‘नोट का चोट‘ था ।  जिस पर 10 रचनायें प्राप्त हुई । सभी रचनाकारों को इस आयोजन में सम्मिलित होने के लिये आभार आपके सद्प्रयास के लिये बधाई । इस आयोजन का परिणाम निम्नासार घोषित किया जाता है -

प्रथम विजेता- श्री एस एन बी साहब
द्वितीय विजेता- श्री आचार्य तोषण धनगांव
तृतीय विजेता-श्री गुमान प्रसाद साहू

सभी विजेता मित्रों को हार्दिक बधाई

//साहित्य श्री 5 का परिणाम//

सबसे पहले परिणाम विलंब से घोषित करने के लिये क्षमा चाहता हूॅ । दरअसल निर्णायक महोदय के व्यस्तता के कारण परिणाम में विलंब हो गया । साहित्य श्री 5 जिसका विषय -‘ घर का भेदी लंका ढाये‘ था ।  जिस पर बहुत कम रचना प्राप्त हुआ केवल 5 ।  इन रचनाओं प्रथम स्थान श्रीमती आशा देशमुख को घोषित किया जाता है ।

विजेता को कोटिश बधाई

मंगलवार, 6 दिसंबर 2016

साहित्यश्री-6//10//देवेन्द्र कुमार ध्रुव(

विषय -नोट का चोट....
जब से बड़े नोटों का चलन बंद हो गया,
बड़े लोगो का सारा महकमा दंग हो गया,
मंजर बदला सबका बदला ढंग हो गया,
लगा नोट का चोट अमीरों की खुमारी पे...
अर्थव्यवस्था में सुधार,सोच सभी तकलीफे सह रहे हैं,
यही है देश के विकास का आधार सभी कह रहे हैं,
अभी बहुत से काम रुक गये है नोटबंदी से
दिखा नोट का चोट हर काम और दुनियादारी पे....
आज लाचार बैठे है,बड़े बड़े धन्ना सेठ,
कमाने वाले रुपया,गरीब लोगो से ऐंठ,
सन्न है,जमा पूंजी को कागज होते देख,
नोट का चोट पैसो से भरी अलमारी पे...
कहाँ से आये है पैसे कभी नही बताते थे,
क्या क्या जतन कर पैसो को छुपाते थे,
सारा रुपया दबाके,कर नही चुकाते थे,
अब नोट का चोट कर की चोरी चकारी पे....
बन्द होगी जमाखोरी गलत तरीके का कारोबार,
बन्द होगा नकली नोटों का फलता फुलता व्यापार,
लगेगी लगाम अब तो कालाबाजारी पे
नोट का चोट हर दोगले व्यापारी पे...
अपनों का गला काटने वाली हर कटारी पे,
हर काम में लेनदेन पैसों की हिस्सेदारी पे,
चन्द रुपयों के लिये ईमान बेचने वालो पे,
नोट का चोट,देश से होने वाली गद्दारी पे....
चाहे बड़ा आदमी हो या बड़ा नेता हो,
काम के बहाने जो भी रिश्वत लेता हो,
भ्रष्ट तंत्र का मिटेगा अब तो मायाजाल
नोट का चोट, अब तो हर भ्रष्टाचारी पे....
सारी गतिविधियां देश द्रोह की,
बातें अपने स्वार्थ अपने मोह की,
मिट्टी में दबा पैसा मिट्टी हो जायेगा,
नोट का चोट, आतंकवाद और नक्सलवाद की बीमारी पे...
रचना
देवेन्द्र कुमार ध्रुव(डी आर)
बेलर
जिला गरियाबंद (छ ग)

साहित्यश्री-6//9//श्री एस एन बी साहब

विषय-‘‘नोट का चोट‘‘
विधा-विधा रहित,,
नोट की चोट , के लिए एक प्रयास
---------'''''----------""-----------
कब से निशाने पे था
तीर तरकश से छूट गया
छलकने लगे
बरसने लगे
पाप का घडा
शायद! फूट गया
कह कहे हैं कहीं
कहीं मातम का दौर
नोट का चोंट ऐसे पड़ा
खिसक गया सिरमौर
हिसाब-किताब
भूलने लगे
कुछ न बन सका
तो मंडप में लड़ने लगे
जनता बेहाल
सरकार दे
ताल पे ताल
नाच ले प्यारे
कालिख छिपाने
रंग चढेगा धवल
उल्टी गंगा
बही है जब-जब
संतुलन
डगमगाया है तब-तब
दो-चार दिन की
तबाही आई है
ऐसे में ही तो
धरा मुस्कुराई है
सिर्फ चंद सिक्कों से
जिंदगी नहीं चलती
सिर्फ दो-चार दिन में
जिंदगी थम नहीं जाती
नोट का चोंट
जिंदगी जीने का
सलीका सिखाया है
प्यारे!नियम तो बना दिए
परिवर्तन प्रकृति का है नियम
जो न हिले वज्रघात से
क्या? अंदर इतना है संयम
कुछ भी हो
कुछ को हंसा गई
कुछ को रूला गई
नोट का चोंट निशाने पे है
सरकार की नजर खजाने पे है
नकली नोट पे असली चोंट
महज कागज का टुकड़ा बनाने पे है
अंत में कुछ अलग कहता हूँ
नोट का चोंट कब तक असर करेगा
हो मन में खोट फिर तिजोरी भरेगा
--श्री एस एन बी साहब