मंगलवार, 6 दिसंबर 2016

साहित्यश्री-6//5//नवीन कुमार तिवारी

विधा-विधा रहित,,
नोट की चोट , के लिए एक प्रयास 
शुभ प्रभात
लगे न किसी को नोट की चोट ,
देखो केसे निकल रहा ,
या गरीबो की इज्जत से खेल रहा,
कतार में फटी लंगोटी धारी दिख रहा
बस कुछ अदद नोट लिए ,
लोगो की तीखी नजरो से छिपाए हुए
इधर उधर कसमसाये हुए
अधमरा सा सताए हुए
नोट बंदी के खेल में ,
कुछ तो सुनहरा चल रहा ,
अरे जो दस का मारा पेट्रोल,,
उस पर बाजी लगा दिए ,,
जो दस लुटे उस पर भरोसा कर लिए ,,
मतलब ,,,चोर चोर मोसेरे जी ,
सदन में देखो कुत्ते बिल्ली की लढाई जी ,
ये करवा रहे विवाह जी ,
मात्र ढाई की दे रहे सौगात जी ,
क्या ढाई में जलता अगर बत्ती जी
दहेज़ भूलो, खिलावोगे क्या घास फुंस जी ,
जिनके किये वारे न्यारे ,
क्या वे लगे कतार में जी
नाहक अन्नदाता को भी किये परेशांन ही जी
निकालना चाहा आपने
निकलना चाहा आपने
वो कालाधन ही जी
पर देखो निकल रहा ,
सिर्फ गरीबोका , मध्यमो का असुरक्षित धन जी ,
समय असमय के लिए,
जो किया था संचय जी
फटी लंगोटी में भी छिपाया था,
क्या वो काला धन जी,
सोचा था ,जिनसे छिपाया था
क्या कहेंगे वे चार लोग जी
अरे अरे इसके पास बस इतना ही जी ,

नवीन कुमार तिवारी ,, २३.११.२०१६
एल आई जी १४ /२ नेहरू नगर दुर्ग
४९००२० .....मो न . ९४७९२२७२१३

साहित्यश्री-6//4// गुमान प्रसाद साहू

विषय - नोट के चोट
विधा- हरिगितीका छंद में प्रयास----------------------------------
पाँच सौ हजार पर रोक जब,
लगाया सरकार है।
नोट के चोट सभी खा रहे,
थम गया बाजार है।।
नोट बदली करने को सभी,
लोग खड़े कतार में।
रोज चक्कर लोग लगा रहे,
बैंकों के द्वार में।। 1।।
सरकार ने नोटबंदी का,
दिया जब फरमान है।
भ्रष्टाचारी जमाखोर का,
लुट गया अरमान है।।
नोट के चोट ने उनपे भी,
किया डर का वार है।
पाँच सौ,हजार पर रोक जब,
लगाया सरकार है।।2।।
भरे बैठे थे जो घरों में,
नोटो के अम्बार है।
कर रहे थे कालेधनों के,
लोग जो व्यापार है।।
आज नोट को वो बहा रहे,
जा नदी के धार है।
पाँच सौ,हजार पर रोक जब,
लगाया सरकार है।।3।।
छूपा बैठे थे कालाधन,
लोग जो इस देश के।
जमा कर रखें थे खातो में,
बैंकों में विदेश के।।
मच रहे अब उनके दिलों में,
आज हाहाकार है।
पाँच सौ ,हजार पर रोक जब,
लगाया सरकार है।।4।।
रचना :- गुमान प्रसाद साहू
ग्राम-समोदा(महानदी)
मो. :- 9977313968
जिला-रायपुर छ.ग.

साहित्यश्री-6//3//सुखदेव सिंह अहिलेश्वर

विषय:-- //नोट का चोट//
कालाधन 
कराह रहा,
पड़ा नोट का चोट।
जनता का विश्वास जीत जो,उस से छल करते है।
जनता के ही धन मन पर फिर,भ्रष्ट नियत रखते है।
आज
उजागर हो रहा,
भ्रष्ट नियत का खोट।
जमाखोर हैं असमंजस मे,हांथ पांव फूला है।
आंख रगड़ रहा भ्रष्टाचार,शायद आंख खुला है।
आज
जुगत मे जुट गये,
सफेद करने नोट।
जाली नोट जाल फैला था,थम जायेगा धंदा।
आतंकवाद भुखा मरेगा,बंद पड़ेगा चंदा।
नोटबेन
से हो गया,
कूड़ा जाली नोट।
रचना:--सुखदेव सिंह अहिलेश्वर"अंजोर"
गोरखपुर,कवर्धा

साहित्यश्री-6//2//जीतेन्द्र वर्मा

नोट का चोट
------------------------
खजाने का नोट।
दे गया चोट।
पल में धूल गए,
कई स्वप्न;कई सोच।
नोट का चोट,
उसको लगा गहरा।
बड़े - बड़े नोटों का,
जमाखोर जो ठहरा।
जो खेल रहे थे,
नकली नोटों से ।
घायल है आज,
नोटबंदी के चोटों से।
किसी की कमर टूटी,
किसी को आया मोच।
खजाने का नोट।
दे गया चोट।
पल में धूल गए,
कई स्वप्न; कई सोच।
जिसका लेनदेन खरा था,
वो खुश है।
छुपाकर तिजोरी भरा था,
उसे दुख है।
क्या चोट उसे,
जिसकी जिंदगी ही चोट है।
हाथो में निवाला हो बहुत है,
उनके जेबों में कहाँ नोट है।
पर लग गए ठिकाने,
बड़े-बड़ो का होश।
खजाने का नोट।
दे गया चोट।
पल में धूल गए,
कई स्वप्न;कई सोच।
निजात पाएंगे,जमाखोरी,टैक्सचोरी,
भ्रस्टाचारी और आतंकवाद से।
दिखेगा बैंको में , लेनदेन आज से।
पता चलेगा ;कि कौन?
कितना रकम रखा है।
नोट बंदी कर सरकार ने,
मुद्रा को कसा है।
साथ देना उचित है,
अनुचित है;देना दोष।
खजाने का नोट।
दे गया चोट।
पल में धूल गए,
कई स्वप्न; कई सोच।
जीतेन्द्र वर्मा "खैरझिटिया"
बालको(कोरबा)
9981441795
पसंद करेंऔर प्रतिक्रियाएँ दिखाएँ

साहित्यश्री-6//1//दिलीप वर्मा

विधा हाइकु ।
नोट का चोट 
उतरा है लंगोट
बिना सपोट।
मोदी के चाल
किया है बुरा हॉल
मचा बवाल।
नोट है बन्द
बाजार हुवा तंग
विपक्षी दंग।
देश है साथ
लिए हाथ में हाथ
नेता अनाथ।
लम्बी कतार
संग है सरकार
पप्पू बेकार।
पप्पू है फेल
नोट का देख खेल
बोल बे मेल।
माया ममता
कांग्रेस या समता
देखो जनता।
बात तू मान
केजरी परेसान
मोदी महान।
छिड़ी है जंग
जनता देख दंग
नेता के रंग।
गरीब खुश
कुबेर परेसान
नेता हैरान।
अर्जुन एक
कौरव है अनेक
निशाना चेक।
मोदी के मन
निकला काला धन
कुबेर सन्न।
तीर है एक
निशाने पर अनेक
है बिना टेक।
दिलीप खुश
फैसला है अचूक
जनता लूक। 

-दिलीप वर्मा

बुधवार, 16 नवंबर 2016

साहित्यश्री-5//9//-सुनिल शर्मा, खम्हरिया

आजतक खेला किए,जो राष्ट्र के सम्मान से जो सदा कुतरा किए ,माँ की चुनर जीजान से देख तड़पन आज उनकी,है मुझे राहत मिली मुस्कुराई भारती मोदी के इस अभियान से
-सुनिल शर्मा, खम्हरिया

साहित्यश्री-5//8//आशा देशमुख

..घर का भेदी लंका ढाए
अमर वाक्य हर युग में छाए
घर का भेदी लंका ढाए |
स्वारथ जब परवान चढे तब
रिश्ते नाते हैं बेमानी
लोभ घृणा तम दोष मढ़े पर
हर तृष्णा की एक कहानी |
ठूँठ बना दीं नेह टहनियाँ
छल नेअमरित कुंड सुखाए|
अमर वाक्य हर युग में छाए ,घर का भेदी लंका ढाए |
मर्यादा जब जब रोई है
समझो तब तब द्वंद्व उगा है |
मूक बधिर अंधों की नगरी ,
किसको माने कौन सगा है |
पल में सृष्टि बदलने वाले
महासमर को रोक न पाए |
अमर वाक्य हर युग में छाए ,घर का भेदी लंका ढाए|
पृथ्वी का सीना छलनी है
जयचंदों के ही तीरों से ,
सत्य रखे आधार शिला तो
स्तम्भ बनाते शूरवीरों से |
सत्ता की मोहक मूरत से
लालच मद ने होश गवाए |
अमर वाक्य हर युग में छाए ,घर का भेदी लंका ढाए |
**************************
आशा देशमुख
एनटीपीसी जमनीपाली कोरबा
13 .11.2016 रविवार