विषय ...प्रथम पूज्य गणेश
प्रार्थना सुन लो प्रभो हे अब जगत से तम हरो
एकदंता शुभनियंता
शिवतनय गणनायका ,
शोकहर्ता भाग्यकर्ता
रिद्धि-सिद्धि प्रदायका |
कोटि रवि सम हे प्रभाकर ,
ज्ञान से हर धीं भरो |
एकदंता शुभनियंता
शिवतनय गणनायका ,
शोकहर्ता भाग्यकर्ता
रिद्धि-सिद्धि प्रदायका |
कोटि रवि सम हे प्रभाकर ,
ज्ञान से हर धीं भरो |
प्रार्थना सुन लो प्रभो हे अब जगत से तम हरो |
गुणसदन हे गजबदन
शुभ शांति बुद्धिनिकेतना ,
दंडधारी शुभंकारी
प्राण मेधा चेतना ,
आदि पूजित देव देवा
स्वस्ति शुभ जग में करो |
शुभ शांति बुद्धिनिकेतना ,
दंडधारी शुभंकारी
प्राण मेधा चेतना ,
आदि पूजित देव देवा
स्वस्ति शुभ जग में करो |
प्रार्थना सुन लो प्रभो हे अब जगत से तम हरो |
सूर्यकर्णा विरद चरणा
श्री शुभम मुंदाकरम,
धूम्रलोचन भयविमोचन
भुवनपति गणनायकम,
दुःख-दुविधा राग पूरित
मनस के दूषण क्षरो |
श्री शुभम मुंदाकरम,
धूम्रलोचन भयविमोचन
भुवनपति गणनायकम,
दुःख-दुविधा राग पूरित
मनस के दूषण क्षरो |
प्रार्थना सुन लो प्रभो हे अब जगत से तम हरो |
***********************************************
आशा देशमुख
एनटीपीसी जमनीपाली कोरबा
छत्तीसगढ़
***********************************************
आशा देशमुख
एनटीपीसी जमनीपाली कोरबा
छत्तीसगढ़
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें